सिर गर्म होने पर क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 14:15

सिर को ठंडा करने के घरेलू नुस्खे 
सिर की तेल से मालिश

अगर आपका सिर गर्म रहता है, तो अपने सिर की नारियल और भृंगराज तेल से मालिश करें। तेल से सिर की मालिश करने से आपके दिमाग की गर्मी दूर होती है। साथ ही इससे आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। सिर की मालिश करने से तनाव कम होता है। साथ ही इससे आपके सिर की गर्मी बाहर निकलती है। सिर से आपके शरीर का अन्य कार्य सुचारू रुप से होता है। इसलिए अपने सिर की देखभाल जरूर करें। 
आंखों में डालें गुलाबजल  

सिर गर्म होने पर कुछ लोगों के आंखों में भी जलन होता है। खासतौर पर यह समस्या उन लोगों में होती है, जो दिनभर मोबाइल या फिर गैजेट्स में लगे होते हैं। इस स्थिति में आप अपनी आंखों में गुलाबजल डाल सकते हैं। आंखों में गुलाबजल डालने से आपकी आंखों को ठंडक मिलता है। साथ ही दिमाग की गर्मी भी बाहर आती है। गुलाबजल से आपको किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होता है। 
ठंडा शॉवर लें

दिमाग को ठंडा करने के लिए आप ठंडे पानी का शॉवर भी ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप नहाना नहीं चाहते हैं, तो एक कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर अपने सिर पर रखें। इससे आपके सिर की गर्मी शांत होगी। 

इसे भी पढ़ें - सिरदर्द के साथ उल्टी हाेना है कई गंभीर बीमारियाें का संकेत, डॉक्टर से जानें इनके बारे में
ठंडे तरल पदार्थों का सेवन करें

अगर गर्मी के सीजन में आपका सिर ज्यादा गर्म रहता है, तो इस स्थिति में ठंडे पदार्थों का सेवन करें। खासतौर पर फलों और जूस को अपने आहार में शामिल करें। इससे दिमाग की गर्मी दूर होती है। इसके अलावा सिर गर्म होने पर शराब या फिर सोडा का सेवन न करें। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। 
नाक में डालें घी

नाक में घी डालने से भी आपके सिर को काफी फायदा पहुंच सकता है। इससे आपके दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिससे आपके दिनाग की गर्मी कम होती है।
सिर पर लगाएं लेप

सिर की गर्मी को खत्म करने के लिए आप सिर पर लेप लगा सकते हैं। आप घर पर कई तरह के लेप तैयार कर सकते हैं, जिससे आपके सिर को ठंडक मिले। अगर आपके पास चंदन की लकड़ी है, तो इसे घिसकर अपने सिर पर लगाएं। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी का लेप भी आप अपने सिर पर लगा सकते हैं। इससे आपके सिर की गर्मी कम होगी। साथ ही इससे आपका तनाव भी कम होता है। 
प्राणायाम करें

प्राणायाम को नियमित रूप से करने से ब्रीथिंग से जुड़ी परेशानी दूर होती है। साथ ही यह आपके दिमाग को शांत करने में कारगर होता है। अगर आपका सिर में ऑक्सीजन की कमी से गर्म है, तो इस स्थिति में प्राणायाम करें। प्राणायाम और योग करने से शरीर में वायु प्रवाह को बेहतर होता है। साथ ही इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ाया जा सकता है। इसलिए सिर की गर्मी को दूर करने के लिए यह एक बेहतर तरीका हो सकता है। 
ठंडे स्थान पर रहें

अगर आपके दिमाग में काम के प्रेशर की वजह से गर्मी बनी हैं, तो काम को खत्म करने के बाद किसी ठंडे स्थान पर बैठें। या फिर छायादार स्थान पर जाएं। इससे आपको काफी सुकून महसूस होगा। साथ ही दिमाग से गर्मी बाहर हो जाएगी। 
सिर की गर्मी को दूर करने के अन्य टिप्स

तनाव से दूर रहने की करें कोशिश
गैजेट्स का ज्यादा न करें इस्तेमाल
गर्म चीजों का अधिक मात्रा में न करें सेवन
धूम्रपान से रहें दूर
एक साथ ज्यादा एक्सरसाइज न करें। 
योगासन और प्राणायाम करें। 

सिर की गर्मी को नजरअंदाज करने से अच्छा है। आप इन नुस्खों की मदद से सिर की गर्मी को दूर करें। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। ताकि आगे होने वाली गंभीरता से बचा जा सके।

 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info